हरियाणा : पानीपत के टेक्सटाइल फैक्ट्री के केमिकल टैंक से 3 मज़दूरों के शव बरामद

हरियाणा : पानीपत के टेक्सटाइल फैक्ट्री के केमिकल टैंक से 3 मज़दूरों के शव बरामद

पानीपत के जलालपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा कारखाने के रासायनिक टैंक में तीन कर्मचारी मृत पाए गए है. जिसके बाद यूनिट के तीन मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 और 323 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

पानीपत के जलालपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा कारखाने के रासायनिक टैंक में तीन कर्मचारी मृत पाए गए.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जलालूर निवासी कुर्बान अली (30) और इस्लाम (41) तथा उत्तर प्रदेश के सुरेश कुमार (39) के रूप में हुई है.

रविवार सुबह उनके शव टैंक में देखे गए और फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया. दमकलकर्मियों की एक टीम ने शवों को रासायनिक टैंक से बाहर निकाला और उन्हें पुलिस को सौंप दिया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार के सदस्यों के अनुसार, वे ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करते थे, और वे टैंकों से रासायनिक पानी निकालते थे. यह घटना शनिवार और रविवार की रात की बताई जा रही है. जब वे रात में घर नहीं पहुंचे और उनके मोबाइल फोन भी बंद आने लगे तब परिवार वाले उनको खोजते हुए कारखाने पहुंचे, और उनके शवों को टैंक में देखा.

जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने कारखाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से हत्या के आरोप में कारखाने के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की. परिवार के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में एम्बुलेंस की खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए.

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है उनकी हत्या कर दी गई और बाद में पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए उनके शवों को टैंक में फेंक दिया गया. बाद में पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और शवों के पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

वही पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत पर, यूनिट के तीन मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 और 323 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई .है

अपर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और फिर उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी.

पानीपत के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ेंः-

वर्कर्स यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए सब्स्क्रिप्शन ज़रूर लें- यहां क्लिक करें

(वर्कर्स यूनिटी के फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को फॉलो कर सकते हैं। टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें। मोबाइल पर सीधे और आसानी से पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें।)

 

Abhinav Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *