अब उत्तराखंड में युवाओं का प्रदर्शन, नौकरी की मांग को लेकर पुलिस से झड़प

उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों के विज्ञापन जारी करने और लंबित भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को बेरोज़गार युवाओं ने देहरादून में सचिवालय कूच किया।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, 20 जुलाई मंगलवार को उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा परेड ग्राउंड में एकत्र हुए और सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए सचिवालय की ओर बढ़े।
पुलिस ने सचिवालय से पहले बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कई भर्तियों के विज्ञापन लंबे समय से जारी नहीं हुए हैं।
उनका आरोप है कि कुछ भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी लंबित हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में असमंजस के हालात बने हुए हैं।
उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के उपाध्यक्ष सूरज पंवार ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के दावे कर रही है, लेकिन कई विभागों में यह महीनों से लंबित हैं और नई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब भर्ती प्रक्रिया में तेजी और लंबित परिणाम जल्द जारी करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर है।
- सैलरी का ग़ुस्सा, नोएडा प्रोटेस्ट एक ख़तरे की घंटी क्यों है? नज़रिया
- मेरठ और नोएडा भारत के बारे में क्या बता रहे हैं?
- पानीपत के बाद अब नोएडा में उठी सैलरी बढ़ाने की मांग, हिंसक हुआ मज़दूरों का प्रदर्शन
- पानीपत के बाद अब नोएडा में उठी सैलरी बढ़ाने की मांग, हिंसक हुआ मज़दूरों का प्रदर्शन
- बजट का 60% आवंटन सिर्फ़ कर्ज़, रक्षा और सड़क पुल बंदरगाह में स्वाहा, सबसे अधिक खर्च कहां कर रही है मोदी सरकार?
- तमिलनाडु के सैमसंग कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, क्या निलंबित मज़दूरों को बहाल करेगी कंपनी?



