दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर यूनियन की हड़ताल के तीसरे दिन सीएनजी और महंगी हुई

दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर यूनियन की हड़ताल के तीसरे दिन सीएनजी और महंगी हुई

दिल्ली में कमर्शियल गाड़ियों की ड्राइवर यूनियन ने 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल करने का एलान किया है।

और दिलचस्प है कि हड़ताल के तीसरे दिन दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर दी गई और अब यह 23 मई से 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ड्राइवर यूनियन की मांग है कि पेट्रोल-डीज़ल और सीएनजी के बढ़ते दामों को देखते हुए टैक्सी और ऑटो का किराया बढ़ाया जाए।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली के लेफ़्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखीं।

चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौड़ ने कहा, “सीएनजी, पेट्रोल और डीज़ल के लगातार बढ़ते दामों की वजह से मिडिल क्लास ड्राइवर अपने परिवार का ख़र्च चलाने में मुश्किल झेल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली की अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर चालक शक्ति यूनियन ने चक्का जाम (हड़ताल) का एलान किया है और अपील की है कि 21, 22 और 23 मई को गाड़ियां न चलाएं।”

मंगलवार को क़ीमतों में इज़ाफ़ा होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीज़ल के दाम 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

भारत में बीते मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार की आलोचना की है।

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा, “जनता पर महंगाई मैन मोदी का हंटर फिर चला। पेट्रोल-डीज़ल 90 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के साथ देश में पेट्रोल 109 रुपए और डीज़ल 96 रुपए पहुंच गया है।”

कांग्रेस ने लिखा, “ये तो बस शुरुआत है। महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा, क्योंकि चुनाव खत्म हो गए।”

ड्राइवरों ने क्या बताया

एक पत्रकार स्मिता शर्मा ने एक्स पर लिखा है कि उन्होंने कई ड्राइवरों से बात की और उन्होंने बहुत दयनीय स्थिति का वर्णन किया।

ड्राइवरों ने बताया कि 2013 से टैक्सी का किराया तय है। महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतों, भारी ट्रैफिक जुर्माने और एग्रीगेटर के हिस्से के कारण, वे हर दिन 14-18 घंटे गाड़ी चलाने के बाद भी मुश्किल से अपना और अपने परिवार का पेट भर पाते हैं।

उन्हें न तो साप्ताहिक छुट्टी मिलती है और न ही सामाजिक सुरक्षा। वे उपराज्यपाल से मुलाकात की उम्मीद कर रहे हैं ताकि उनकी शिकायतें सुनी जा सकें और अदालती

ड्राइवरों का आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है। सीएनजी/पेट्रोल के बढ़ते दाम से कमाई प्रभावित हुई है। साथ ही कैब कंपनियों के घटते रेट को लेकर भी नाराज़गी है।

दरअसल, मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में क़रीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इज़ाफ़ा हुआ।

इससे पहले शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 97.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीज़ल अब 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीज़ल 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया।

कोलकाता में पेट्रोल की सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई। यहां पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीज़ल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया।

चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीज़ल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया।

https://i0.wp.com/www.workersunity.com/wp-content/uploads/2023/04/Line.jpg?resize=735%2C5&ssl=1

https://i0.wp.com/www.workersunity.com/wp-content/uploads/2023/04/Line.jpg?resize=735%2C5&ssl=1

(वर्कर्स यूनिटी स्वतंत्र निष्पक्ष मीडिया के उसूलों को मानता है। आप इसके फ़ेसबुकट्विटरऔर यूट्यूबको फॉलो कर इसे और मजबूत बना सकते हैं। वर्कर्स यूनिटी के टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहांक्लिक करें)

Workers Unity Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.